Home

हकेवि में नेशनल एनवायरमेंट यूथ पार्लियामेंट 2022 का आयोजन कल

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि),में कल नेशनल एनवायरमेंट यूथ पार्लियामेंट 2022 का आयोजन ऑनलाइन होने जा रहा है। विश्वविद्यालय के ग्रीन कैम्पस क्लीन कैम्पस क्लब एवं उन्नत भारत अभियान द्वारा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल व्यक्तियों व परिवारों की भूमिका आधारित उपाय विषय पर केंद्रित इस आयोजन के संदर्भ में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व सतत व्यावसायिक विकास की दिशा में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त कर पाना संभव होगा। उन्होंने युवाओं का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि इनके माध्यम से आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

आयोजन के संयोजक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस विषय में हमें अने दैनिक प्रयासों के अंतर्गत विशेष रूप से जागरूक रहने की जरूरत है वरना पर्यावरण को भारी हानि होगी।

प्रो. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने विचार रखने और पर्यावरण संरक्षण के मोर्चे पर आवश्यक समस्या का समाधान खोजने में मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय में आयेाजित इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. प्रमोद कुमार, डॉ. ऊषा नागराजन, डॉ. अनिता कुमारी व डॉ. अनूप कर रहे हैं। यह कार्यक्रम तीन स्तरों में आयोजित किया जाएगा। स्तर एक में विश्वविद्यालय स्तर की ऑनलाइन वाद-विवाद प्रतियोगिता शामिल है, जिसमें छात्र अपने विचार प्रस्तुत करेंगे और सर्वश्रेष्ठ 5-8 विद्यार्थी सेमीफाइनल में जाएंगे। जिसका आयोजन क्षेत्रीय स्तर पर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी 23 जनवरी 2022 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर किया जाएगा। इसी क्रम में फाइनल प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण समारोह 27 फरवरी 2022 को संसद भवन में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago