Home

2025 चुनाव की तैयारी में जुटे राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा

नवगछिया:जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा तीन दिवसीय भागलपुर दौरे पर हैं। 3 मई को दौरे के पहले दिन वे नवगछिया पहुंचे। यहां श्री गोपाल गौशाला परिसर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

मनीष वर्मा ने कहा कि 2025 के चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसनी होगी। हर कार्यकर्ता को अपने स्तर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा। युवाओं और महिलाओं को पार्टी की मुख्यधारा में लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार का चेहरा बदला है। 2005 से पहले और बाद के बिहार में फर्क साफ है। जनता को यह अंतर याद दिलाना होगा।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म के लिए कोई जगह नहीं है। बिहार के विकास में हर कार्यकर्ता की भागीदारी है। नीतीश कुमार ही बिहार को विकसित राज्य बना सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे तन-मन-धन से पार्टी को मजबूत करें और 2025 में नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं।

मनीष वर्मा ने कहा कि लालू प्रसाद को बिहार की नहीं, अपने परिवार की चिंता है। प्रशांत किशोर पैसे के बल पर राजनीति कर रहे हैं। गांधी मैदान की रैली ने साफ कर दिया कि उनकी राजनीति सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित है।

बैठक में नवगछिया के जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, विधायक गोपाल मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष पायल कुमारी, युवा जिलाध्यक्ष आशीष मंडल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश निषाद, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेमलाल दास मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं मनीष वर्मा के सामने रखीं। उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में उमेश चंद्र, नरेश मंडल, मगेश्वर सिंह, मनोज लाल, साकेत बिहारी, चंद्रिका मंडल, प्रभात रंजन, मुरारी मंडल, हुलास सिंह, अजीत पटेल, भोला मंडल, रूपक पटेल, अजय रॉय, अरुण, सिपू शाहिद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

4 मई को मनीष वर्मा जिला अतिथि गृह, भागलपुर में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। संगठनात्मक समीक्षा और बूथ स्तर पर मजबूती पर चर्चा होगी। शाम को रूप बिहार रिसॉर्ट में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। इसमें रोजगार, शिक्षा, नेतृत्व और सामाजिक चेतना जैसे मुद्दों पर बात होगी। 5 मई तक वे भागलपुर में रहेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

5 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago