Home

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार रास बिहारी चुने गए

छपरा(बिहार)नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के चुनाव में दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार रास बिहारी को रास्ट्रीय अध्यक्ष और ओडिशा निवासी प्रसन्ना मोहंती को महासचिव चुना गया है. इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध एनयूजेआई के दो साल में होने वाले चुनाव में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया है.

एनयूजेआई के चुनाव अधिकारी रजत कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के निवासी व वरिष्ठ पत्रकार डा.अरविन्द सिंह को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर भोपाल के प्रदीप तिवारी, जम्मू कश्मीर के सैयद जुनैद, गुवाहाटी के भूपेन गोस्वामी, हरिद्वार के रामचन्द्र कन्नोजिया और विजयवाड़ा के पुण्यम राजू को निर्वाचित घोषित किया गया है.

वहीं सचिव पद पर मथुरा के कमलकांत उपमन्यु, जयपुर के पंकज सोनी, चैन्नई के कता कंडास्वामी और त्रिपुरा के प्रशांत चक्रवर्ती को चुना गया है.

श्री गुप्ता ने बताया कि कार्यकारिणी के 31 सदस्यों के लिए चुनाव आमसभा की बैठक के पहले दिन किया जाएगा. मालूम हो कि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी इससे पहले भी संगठन के अध्यक्ष और महासचिव रहे चुके हैं जबकिं प्रसन्ना मोहंती भी दूसरी बार महासचिव चुने गए हैं.

एनयूजे ( आई ) के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर एनयूजेआई के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व लगातार चार वर्षो तक सारण ज़िला इकाई के महासचिव के पद पर कार्य कर चुके धर्मेंद्र रस्तोगी ने कहा कि पुराने पदाधिकारियों पर पुनः विश्वास जताया गया हैं कि अनुभव के आधार पर संगठन को मजबूती मिलेगी.

श्री रस्तोगी ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से आशा की जाती हैं कि लोकसभा से पत्रकार कानून पास कराने में अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए बिल पास कराएंगे और देश में पत्रकार साथियों के ऊपर हो रहे जुल्मों को लेकर सरकार से सुरक्षा की मांग भी करेंगे.

एनयूजे ( आई ) सारण ज़िला इकाई के अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह, महासचिव राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार बंटी, मनोरंजन पाठक, धनंजय सिंह तोमर, सुरभित दत्त, प्रभात किरण हिमांशु, संजीव कुमार, मनोकामना सिंह, धनंजय कुमार गोलू, कबीर अहमद व अन्य पदाधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago