torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में अपना किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जन संपर्क कर समर्थन मांगा - गौरी किरण
Homeचुनावदेशबिहारराजनीति

सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में अपना किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जन संपर्क कर समर्थन मांगा

समस्तीपुर:जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियां अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए जन संपर्क अभियान तेज कर दिया हैं। इसी क्रम में शनिवार को सरायरंजन विधानसभा के बखरी, बथुआ बुजुर्ग, किसनपुर, खालिदपुर, गंगापुर सहित अन्य पंचायतों शनिवार को अपना किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय लाल प्रसाद कुशवाहा ने किसानों के बेहतरी के सवाल पर जन संपर्क कर अपने पार्टी के पक्ष लोगों को गोलबंद किया।

उन्होंने ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो किसानों की हिस्सेदारी के साथ उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से अभीतक किसानों के लिए कोई भी सहायता कार्य नहीं किया गया हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम निवास मिश्र, कोर कमिटी के सदस्य रंजीत कुमार, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनी सिंह, जिला महासचिव प्रिंस राज, राजेश पासवान, मंटू पासवान, दिनेश भगत, बादल साह, रंजीत पासवान सहित अधिक संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।