भगवानपुर हाट(सीवान)नेशनल रग्बी खिलाड़ी के दीपक कुमार शर्मा का घर पहुंचने पर सम्मानित किया गया।विदित हो की दीपक कुमार शर्मा प्रखंड क्षेत्र के बनकट गांव के त्रिगुन शर्मा के पुत्र है।इन्होंने दो दिवसीय 5वीं नेशनल व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप 2023 में बिहार के लिए कांस्य पदक जीता है।5वीं नेशनल व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप 2023 श्री शिव छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स,पुणे,महाराष्ट्र आयोजित हुआ था।इससे पहले दीपक ने दो नेशनल मेडल जीता है।जिसमे 2019 में सिल्वर पदक बिहार को दिलाया था।घर पहचाने पर चैंपियन खिलाड़ी दीपक शर्मा का भगवानपुर बाजार में सॉल देकर संत नागमणि ने सम्मानित किया।सम्मानित होने के उपरांत दीपक ने बताया की इस बार राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए किट की व्यवस्था के साथ ही साथ प्रशिक्षण के लिए 21 दिनो का शिविर की व्यवस्था किया था।जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को बहुत ही अच्छा सहयोग मिला है।उन्होंने कहा की सरकार की सहयोग इसी तरह से मिलता रहा तो खेल के क्षेत्र में और भी मेडल आएंगे।इस मौके पर अशोक कुमार शर्मा,योगेंद्र प्रसाद,मधुसूदन प्रसाद,प्रकाश रस्तोगी,देवानंद राम,लालबाबू शर्मा,प्रियदर्शी विश्वकर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment