जी न्यूज, बिहार के संपादक स्वयं प्रकाश होंगे मुख्य अतिथि
मोतिहारी हरिओम कुमार।
बिहार:महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा ‘टीवी न्यूज पैकेजिंग एंड स्क्रिप्टिंग’ विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन बुधवार, 24 जून को प्रातः 10:30 बजे से होगा।
इस राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी की अध्यक्षता महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा करेंगे। संगोष्ठी में विषय प्रवर्तन मीडिया अध्ययन विभाग के अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रोफेसर अरुण कुमार भगत करेंगे।
मुख्य अतिथि के तौर पर जी न्यूज, बिहार के संपादक स्वयं प्रकाश होंगे। संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के तौर पर इंडिया न्यूज़, दिल्ली के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर वैवभ वर्धन दुबे हैं एवं विशिष्ट वक्ता के तौर पर नोएडा से वरिष्ठ टीवी पत्रकार आदर्श कुमार हैं।
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं इस वेब संगोष्ठी के संयोजक डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी में ‘टीवी न्यूज पैकेजिंग एन्ड स्क्रिप्टिंग’ के विविध आयामों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जायेगी जो मीडिया से जुड़ें शिक्षकों, पत्रकारों , शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि वेब संगोष्ठी से संबंधित समस्त तकनीकी एवं अन्य तैयारियां महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा की जा रही है। यह राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी गूगल मीट के माध्यम से आयोजित होगी, जिसमें पूरे देश के विभिन्न प्रांतों से लगभग सैकड़ों मीडिया छात्र, शोधार्थी एवं पेशेवर प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर सुनील दीपक घोड़के इस राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी के सह संयोजक हैं।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment