Home

कोरोनाकाल में उच्च शिक्षा की चुनौतियां एवं समाधान’ पर केंद्रित राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का होगा आयोजन

रोहिताश मीणा मोतिहारी
बिहार:महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी (बिहार) के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा  ‘कोरोनाकाल में उच्च शिक्षा की चुनौतियां एवं समाधान’ विषयक राष्ट्रीय
राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन 06 जून , 2020 सायं 05:00 बजे से आयोजित होगा।

वेब संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा,
माननीय कुलपति,महात्मा गाँधी  केंद्रीय विश्वविद्यालय , बिहार करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  प्रो. अनिरुद्ध देशपांडे सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं प्रख्यात विचारक, पुणे और विशिष्ट अतिथि , प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री कुलपति, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय,धर्मशाला प्रो. नंदकुमार यादव इंदु कुलपति ,झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय,रांची प्रो.एस.पी. बंसल कुलपति , हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय , हमीरपुर और प्रो.मंजुला राणा, अध्यक्ष, हिंदी विभाग, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, उत्तराखंड हैं। वेब संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन प्रोफेसर अरुण कुमार भगत , अधिष्ठाता एवं अध्यक्ष, मीडिया अध्ययन विभाग, महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिहार करेंगे।

संगोष्ठी के संयोजक  डॉ. प्रशांत कुमार  , एसोसिएट प्रोफेसर , सह संयोजक डॉ परमात्मा कुमार मिश्र, असिस्टेंट प्रोफेसर और सह संयोजक डॉ साकेत रमन, असिस्टेंट प्रोफेसर , मीडिया अध्ययन विभाग , महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय , मोतिहारी, बिहार है।
वेब संगोष्ठी के संयोजक डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में करुण काल में उच्च शिक्षा की चुनौतियां एवं समाधान विषय को लेकर आमंत्रित वक्ताओं के व्याख्यान होंगे। वेब संगोष्ठी में देश भर से सैकङों की संख्या में प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। वेब संगोष्ठी में प्रतिभाग के लिए ऑनलाइन निः शुल्क पंजीकरण व्यवस्था हैं।पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) के लिए इस लिंक पर जाएं। https://forms.gle/vCWF6eHfqunSSo49A
कार्यक्रम से संबंधित अन्य सूचनाओं के लिए इस लिंक के द्वारा आप टेलीग्राम से जुड़ सकते है।
https://t.me/joinchat/FF8edxMelOUpORCspIen0g

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago