भारतीय विश्वविद्यालय संघ की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल होंगी मुख्य अतिथि
मोतिहारी(बिहार)महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी, बिहार एवं ओड़िशा केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारतीय उच्च शिक्षा में महिलाएँ: चुनौतियाँ एवं अवसर’ विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन बुधवार, 17 जून को प्रातः 11 बजे से होगा। राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी की अध्यक्षता महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा करेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली की महासचिव डॉ. पंकज मित्तल होंगी। संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के तौर पर ओड़िशा केंद्रीय विश्वविद्यालय, ओड़िशा के कुलपति प्रो. आई रामब्रह्मम, नालंदा विश्वविद्यालय, नालंदा, बिहार की कुलपति प्रो. सुनैना सिंह एवं एस.एन.डी.टी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई, महाराष्ट्र की कुलपति प्रो. शशिकला वनजारी है।
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोध और विकास संकाय के अधिष्ठाता एवं इस वेब संगोष्ठी के संयोजक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी को लेकर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा रजिस्ट्रेशन एवं अन्य तकनीकी तैयारियां की जा रही है। यह राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी जूम ऐप के माध्यम से आयोजित की जाएगी। साथ ही इसका सीधा प्रसारण महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया जाएगा। जिसमें पूरे देश के विभिन्न प्रांतों से लगभग हजारों प्रतिभागी सहभागिता करेंगे। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. शहाना मजूमदार राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी की संयोजक है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण निःशुल्क है। वेब संगोष्ठी में प्रतिभागिता के लिए विश्वविद्यालय के वेबसाइट या सोशल मीडिया मंच पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के जरिए पंजीकरण किया जा सकता हैं।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment