Categories: Home

प्राकृतिक न्याय की मांग है खनुआ के विस्थापित दुकानदारों का पुनर्वास

विस्थापितों के समर्थन में शामिल लोग

सारण(बिहार)छपरा शहर के खनुआ नाला के विस्थापित दुकानदार किराएदार संघ के बैनर तले बुधवार को विरोध दिवस मनाया गया। दुकानदारों व किरायदार व्यवसायियों ने मौन जुलूस निकाल शहर का भ्रमण किया। यह जुलूस नगरपालिका चौक पर पहुंच नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए दुकानदारों और किरायदारों ने अपनी व्यथा बतायी। उन्होंने कहा कि उन्हें नगर परिषद ने खनुआ नाला पर दुकान बनवा कर दिया था। बदले में उनसे संचित राशि ली गई । हम दुकानदार और किराएदार नगर परिषद को हर माह किराया देते रहे। एनजीटी के आदेश पर बगैर पुरवास व मुआवजा की व्यवस्था किए एक झटके में विस्थापित कर दिया गया। दुकानें तोड़ दी गई और दुकानदार और कर्मचारी सड़क आ गए।अब उनके परिवार और आश्रितों के समक्ष भुखमरी की स्थिति है।

धरना सभा के बीच धरनार्थियों का शिष्टमंडल सामूहिक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी और नगर निगम के आयुक्त सौंपा। ज्ञापन में विस्थापित दुकानदारों के लिए शहर में दुकान बनवाकर पुनर्वास की व्यवस्था करने और बेरोजगार दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की गई। युवा समाज देवी चांदनी प्रकाश ने सभा को संबोधित करते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया और कहा कि लगभग तीन दशकों से स्थापित दुकानदार बमुश्किल अपना व्यापार खड़ा किया था । अब उनकी पूंजी तो डूब ही गई है,वे अन्य किसी कार्य में लग कर फिर व्यापार खड़ा करने के कठीन मानसिक संघर्ष से गुजर रहे हैं। सरकार और नगर निगम को उन्हें पुनः दुकानें बनाकर देना चाहिए ।
युवा नेता अजीत कुमार सिंह ने विस्थापित दुकानदारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि नई दुकानें मंडी की अवधारणा के अनुसार बनाकर उन्हें एक ही स्थान सभी सुविधायुक्त परिसर में दुकानें आवंटित करना चाहिए।प्रो.पृथ्वी राज सिंह ने मीडिया में चलाए जा रहे अतिक्रमण शब्द पर प्रतिवाद व्यक्त किया और कहा कि दुकानदारों ने खनुआ नाला की भूमि का अतिक्रमण नहीं किया था। वे विधिसम्मत तरीके से अनुबंध संपादित कर प्रतिमाह किराए का भुगतान कर रहे थे।यदि अतिक्रमण शब्द उपयुक्त है तो यह नहर प्रशासन के लिए प्रयुक्त होना चाहिए । दुकान नगर परिषद ने ही बनाया था,उसने ही इसे एनजीटी के आदेश के अनुसार तोड़ा है ।
वरिष्ठ पत्रकार शिवानुग्रह सिंह ने कहा कि प्रशासनिक गलत निर्णय और एनजीटी के आदेश के दुकानदार निर्दोष भुक्तभोगी हैं।धरना स्थल पर आयोजित सभा को जीतेन्द्र कुमार,देवेन्द्र श्रीवास्तव, अमित कुमार, मनोज कुमार, प्रकाश कुमार, बबलू कुमार सिंह व अन्य ने संबोधित किया। संचालन शिवानुग्रह नारायण सिंह ने किया और अध्यक्षता प्रो.पृथ्वी राज सिंह ने की।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago