Home

तीन लाख का इनामी नक्सली अखिलेश सिंह ने सरेंडर किया

गया: बिहार एसटीएफ और गया पुलिस के दबाव में कुख्यात नक्सली अखिलेश सिंह भोक्ता उर्फ पतरकी ने आत्मसमर्पण कर दिया। वह 3 लाख रुपये का इनामी था। 19 जून 2025 को उसने सेमी ऑटोमेटिक रायफल और मैगजीन के साथ सरेंडर किया। वह कचनार, थाना छकरबंधा का रहने वाला है।

अखिलेश की निशानदेही पर जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 60 आईईडी बरामद हुए। हर आईईडी का वजन 1 किलो था। सुरक्षा बलों ने इन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में बीएसएपी और सीएपीएफ की टीमों ने भी अहम भूमिका निभाई।

अखिलेश सिंह आईईडी बनाने और विस्फोट करने में प्रशिक्षित था। वह पिछले 10 साल से फरार था। गया और औरंगाबाद जिलों में दर्ज 17 से ज्यादा नक्सली मामलों में वांछित था। इनमें कई बड़ी घटनाएं शामिल हैं।

2017 में आमस सोलर प्लांट जलाने की घटना में शामिल था। 2018 में देव में ट्रांसपोर्टर के परिजन की हत्या और वाहनों में आगजनी की। 2019 में लुटुआ में आईईडी ब्लास्ट में कोबरा एसआई की शहादत हुई। उसी साल देव में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए। 2021 में डुमरिया में चार ग्रामीणों की फांसी देकर हत्या की। अप्रैल 2025 में कचनार में सत्येंद्र सिंह की हत्या में भी उसकी भूमिका रही।

उसके खिलाफ यूएपीए, आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या, देशद्रोह, विस्फोटक अधिनियम और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं।

सरकार की आत्मसमर्पण सह पुनर्वास नीति के तहत उसे सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इस आत्मसमर्पण के बाद इमामगंज अनुमंडल के छकरबंधा क्षेत्र से माओवादी गतिविधियों का लगभग सफाया हो गया है। यह नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

6 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

7 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

7 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

7 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

2 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago