torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack एनडीए प्रत्याशी हेम नारायण साह क्षेत्र अलग अलग गांव में जन संपर्क कर जनता से मांगा आशीर्वाद - गौरी किरण
Home

एनडीए प्रत्याशी हेम नारायण साह क्षेत्र अलग अलग गांव में जन संपर्क कर जनता से मांगा आशीर्वाद

जन संपर्क करते एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी हेम नारायण साह

महाराजगंज(सीवान)बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले महाराजगंज विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी हेमनारायण साह महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग गांव में जन संपर्क कर लोगों से बिहार के विकास के लिए एनडीए का समर्थन करने की अपील किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के बलिया और पोखरा पंचायत में जन संपर्क करते हुए लोगों से कहा कि नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय के साथ बिहार का विकास किया। उन्होंने समाज के हर तबके के उत्थान के लिए कार्य किया है।
जनसंपर्क अभियान में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो.अयूब, रंजीत प्रसाद, रमेश मांझी, सुरेश सिंह,महेश महतो,योगिंदर यादव,तारकेस्वर प्रसाद,अरबिंद यादव,सूरज प्रसाद,शिवबचन साह, अमित पांडेय, उपेंद्र शर्मा,रोहित सिंह, मंटू साह, सुजित कुमार,अशेषर सिंह, रामयोध्या सिंह,विकेश कुमार आदि शामिल थे।