Categories: Home

नवादा के विकास के लिए एनडीए ने कोई काम नहीं किया है जनता में आक्रोश:धीरू शर्मा

हमारी सरकार बनी तो शिक्षा, स्वास्थ्य युवाओं के रोजगार के लिए काम करेंगे
नवादा इरसाद खान
नवादा(बिहार)नवादा विधानसभा क्षेत्र के बीएसपी/एआईएमआईएम/ आरएलएसपी ग्रेंड एलाइंस के संयुक्त प्रत्याशी धीरू शर्मा का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भी सेवा चाहे वो सरकारी कार्यालय का हो चाहे गैर सरकारी का हो आप प्रतिनिधि के रूप में रहेंगे तभी आपकी बातों को सही ढंग से रखा जाएगा और सुना जाएगा।

तथा जनता का काम सुचारू रूप से किया जाएगा इसीलिए मैंने 5 साल से अधिक समय से राष्ट्रीय नव निर्माण में युवाओं कि भूमिका,महिला सशक्तिकरण,शिक्षा,स्वास्थ जैसे राजनीतिक चर्चा पूरे देश में काम किया। धीरू शर्मा का मानना ​​है कि बिहार, विशेषकर नवादा में पर्याप्त शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा नहीं है।

इन्होंने ने वर्तमान सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि जिले में विकास के कई दावे किए गए हैं,मगर उनमें से कई दावे पूरे नहीं किए गए हैं जिसके वजह से जनता में नाराज़गी है। उन्होंने अपने पार्टी के घोषणा पत्र पे चर्चा करते हुए बताया कि ‘ अगर हमारी सरकार बनी तो सबसे पहले शिक्षा,सामाजिक न्याय,महिला सुरक्षा और युवाओं के रोज़गार पर काम करेंगे।

तथा दलित और अल्पसंख्यकों पे हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाएंगे।श्री शर्मा लगातार क्षेत्र के अलग अलग गांवों में सिस्वान,गोनी,पकड़िया,भदोखरा,कोसला गांव, नावादा,ओरहनपुर,कादिरगंज,नारदीगंज, घोस्तामा,नेया,आती, गुरमा, पछियाडिह, गोशनगर, असधी, सिकंदरपुर, दुमहारा आदि गांव में भ्रमण कर जनसंपर्क कर रहे तथ लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन कर हल करने का आश्वासन दे रहे।जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां गंगा जमुना तहजीब एवं एकता का मिसाल है। और ये परम्परा सदियों से ये चला आ रही है और सदियों से इनका संगम अटूट है।बता दें धीरू शर्मा जो की पूर्व में बिहार सरकार में काम करते थे, लेकिन इन्होंने समाज में परिवर्तन लाने के लिए राजनीति में राजनीति में कदम रखा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago