Home

देश में जल संस्कृति की आवश्यकता : कुलपति प्रो. केजी सुरेश

हल में ही सब समस्याओं का हल है – पद्मश्री उमाशंकर पांडेय

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में सत्रारंभ 2023

पर्यावरण संरक्षण में मीडिया की भूमिका विषय पर हुआ विशेष व्याख्यान

भोपाल(एमपी)माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में सत्रारंभ 2023 के अंतर्गत सोमवार को जलयोद्धा पद्मश्री उमाशंकर पांडेय का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया । गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ.) केजी सुरेश ने की । पर्यावरण संरक्षण में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित व्याख्यान में प्रो. सुरेश ने कहा कि पर्यावरण की रिपोर्टिंग करते समय संतुलन बनाए रखना आवश्यक है । उन्होंने विद्यार्थियों को मध्यम मार्ग का पालन किए जाने पर बल दिया । उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपको एक्टिविस्ट नहीं, जर्नलिस्ट बने रहना है और दोनों पक्षों को दिखाना है । जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष व्याख्यान में प्रो. सुरेश ने चेरापूंजी में पानी की कमी की बात करते हुए कहा कि पानी की एक-एक बूंद बहुत कीमती है, इसलिए हमें पानी का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। देश में जल संस्कृति की आवश्यकता पर बल जताते हुए उन्होंने पर्यावरण को पाठ्यक्रम का हिस्सा होने की बात कही । प्रो. सुरेश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा भविष्य है । उन्होंने कहा कि आज यदि हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे तो पर्यावरण हमारी रक्षा करेगा।

जलयोद्धा पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने कहा कि जल में बहुत शक्ति है। जल चिकित्सा है। श्री पांडेय ने कहा कि श्रृष्टि में सब कुछ बनाया जा सकता है, लेकिन पानी नहीं बनाया जा सकता। वैज्ञानिक बादल नहीं बना सकते। उन्होंने किसान के हल का उदाहरण देते हुए कहा कि हल में ही सब समस्याओं का हल है। मीडिया में प्रवेशित विद्यार्थियों को शिक्षकों का सम्मान करने की बात कहते हुए श्री पांडेय ने कहा कि पत्रकार को सब कुछ आना चाहिए। उसे सभी विषयों का जानकार होना चाहिए। जलयोद्धा श्री पांडेय ने विनाशकारी विकास नहीं करने की बात की,साथ ही कहा कि यदि सड़क बन रही और पेड़ बीच सड़क में आ रहा है तो उसे काटने की बजाय दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए।उन्होंने इस संबंध में आस्ट्रेलिया का उदाहरण दिया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती,लेकिन एक दिन जरुर मिलती है । विषय प्रवर्तन सहायक प्राध्यापक लाल बहादुर ओझा ने किया। जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष व्याख्यान में विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. आरती सारंग, कुलसचिव डॉ अविनाश वाजपेयी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago