भगवानपुर हाट(सीवान)सोमवार को बीडीओ कुमार विशाल ने अपने कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में उन्होंने ने आयुष्मान कार्ड योजना से निर्धारित आयु के सभी को कार्ड बनवाने के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।बीडीओ ने कहा कि 70 या उससे अधिक आयु के हर व्यक्ति वह किसी भी जाति धर्म , लिंग , गरीब अमीर हो उसका आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश सरकार के स्तर से प्राप्त है ।
इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पात्रता रखने वाले सभी लोगों को मिले। इसके लिए क्षेत्र के वार्ड स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है।बीडीओ ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने की जिम्मेवारी आशा को दी गई ।आशा को इसके अधिकृत किया गया।जो घर घर जाकर अपने पोशाक क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम करेंगी। बैठक में मनरेगा पीओ सुबोध कुमार , चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार , स्वास्थ्य प्रबंधक मोहमद अलाउद्दीन,बीपीआरओ प्रवीण भास्कर,सीडीपीओ किरण बाला दिवाकर, पणन पदाधिकारी रवि कुमार आदि उपस्थित थे ।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment