Home

टीबी जांच के लिए नई तकनीक, सारण में सीवाई-टीबी टेस्ट शुरू

छपरा(बिहार)सारण में टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई तकनीक अपनाई है। अब संभावित मरीजों की जांच सीवाई-टीबी टेस्ट से होगी। जिले में इसकी शुरुआत कर दी गई है। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, बीएचएम, बीसीएम और एएनएम को इस तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्टेट कंसल्टेंट डॉ. विजेंद्र सौरभ, डॉ. रत्नेश्वर प्रसाद और डीपीसी हिमांशु शेखर ने प्रशिक्षण दिया।

टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले परिवार के सदस्यों की जांच की जाएगी। 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए इस विधि का उपयोग होगा। छपरा सदर प्रखंड में एक मरीज के परिवार के तीन सदस्यों की जांच इस तकनीक से की गई। डब्ल्यूएचओ के डॉ. विजेंद्र सौरभ ने बताया कि यह जांच त्वचा पर छोटे इंजेक्शन से की जाती है। 48 से 72 घंटे में इंड्यूरेशन 5 मिमी से अधिक होने पर मरीज को टीबी संक्रमित मानकर टीपीटी दवा दी जाएगी। 5 मिमी से कम होने पर डेढ़ महीने बाद दोबारा जांच होगी।

हाईरिस्क वाले लोगों के लिए कारगर साबित होगा सीवाई-टीबी टेस्ट

सीडीओ डॉ. रत्नेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि हाईरिस्क वाले लोगों में टीबी संक्रमण का पता लगाने के लिए यह टेस्ट कारगर होगा। 48 से 72 घंटे में 5 मिमी से अधिक इंड्यूरेशन होने पर मरीज को संक्रमित माना जाएगा। संक्रमण की पुष्टि के लिए अन्य टेस्ट कराए जाएंगे और नि:शुल्क इलाज दिया जाएगा। सीवाई-टीबी टेस्ट की वॉयल उपलब्ध हो गई हैं।

उन्नत तकनीक से टीबी की सटीक जांच:

डीपीसी-टीबी हिमांशु शेखर ने बताया कि सीवाई-टीबी टेस्ट, मोंटेक्स टेस्ट की तरह त्वचा परीक्षण है, लेकिन यह अधिक उन्नत तकनीक है। मोंटेक्स टेस्ट में ट्यूबरकुलिन नामक पदार्थ त्वचा के नीचे इंजेक्ट किया जाता है। 48 से 72 घंटे में शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया के आधार पर टीबी संक्रमण का पता चलता है। मोंटेक्स टेस्ट टीबी की उपस्थिति का संकेत देता है, लेकिन पुष्टि के लिए अन्य जांच जरूरी होती है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago