Home

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत कई वर्षों से छपरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों सहित एकमा प्रखंड से टीबी रोगियों के बीच पोषाहार का वितरण करते आ रहीं हैं। क्योंकि यह शहर ही नही बल्कि यूपी के जौनपुर में भी टीबी मरीजों को गोद लेकर सतत प्रयत्न शील संस्था के रूप में कार्य करते आ रहीं हैं। साथ ही टीबी मरीजों को संस्था की ओर से जागरूक भी किया जाता है। इसी कड़ी में स्थानीय कार्यालय में नगर निगम क्षेत्र के लगभग 35 जबकि एकमा स्थित अलख नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में गोद लिए गए लगभग 20 टीबी रोगियों के बीच पौष्टिक आहार वितरण किया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल के अवकाश प्राप्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि यक्ष्मा उन्मूलन अभियान अंतर्गत निक्षय मित्र के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक संस्था के द्वारा निक्षय मित्र बन कर रोगियों को तंदुरुस्त करने का काम किया जाता है, जिस कारण समाज में एक अलग पहचान बनी हुई है।

अभी तक हजारों की संख्या में टीबी मुक्त हुए मरीज: डीपीसी

जिला यक्ष्मा विभाग के डीपीसी हिमांशु शेखर ने कहा कि यक्ष्मा उन्मूलन अभियान अंतर्गत निक्षय मित्र के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ठाकुर बाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की ओर से विगत कई वर्षों से पौष्टिक आहार के रूप में फूड पैकेट का वितरण किया जाता है। जिस कारण सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों की संख्या में मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने कार्यों को पूरा कर रहे हैं। टीबी रोगियों को उनके इलाज के दौरान बेहतर पोषण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रति माह डीबीटी के माध्यम से मरीजों को सरकार के द्वारा लाभान्वित किया जाता है। ताकि मरीजों को पौष्टिक आहार खाने के लिए सहायता हो सकें। हालांकि टीबी रोगियों के नोटिफिकेशन को बढ़ाने के लिए किसी आम व्यक्ति, निजी अस्पतालों एवं निजी चिकित्सकों को टीबी रोगियों की जानकारी देने पर प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। साथ ही टीबी रोगियों की पहचान के लिए सदर अस्पताल में बलगम जांच एवं उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।

निक्षय मित्र योजना एक सार्थक एवं सकारात्मक पहल: डॉ. अंजू सिंह

ठाकुर बाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संस्थापक डॉ अंजू सिंह ने उपस्थित आमजनों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई निक्षय मित्र योजना एक सार्थक एवं सकारात्मक पहल है। जिससे टीबी रोगियों की उपचार में सहायता मिलती हैं। क्योंकि इलाजरत मरीजों के पोषण की जरूरतें पूरी होती हैं। इससे आमजन के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी कदम बढ़ाकर टीबी उन्मूलन अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा छपरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों की 35 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार वितरण समारोह के दौरान सदर अस्पताल के अवकाश प्राप्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र प्रसाद सिन्हा, यक्ष्मा विभाग के डीपीसी हिमांशु शेखर, वरीय पत्रकार धर्मेंद्र रस्तोगी, मणि शाही, प्रीति शाही, सलमा खातून सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। जबकि अलख नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में 20 टीबी रोगियों के बीच वितरण समारोह में धर्मेंद्र रस्तोगी, शिक्षिका मनोरमा कुमारी, राजीव सिंह, सद्दाम हुसैन सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

2 months ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

2 months ago