Home

नाबालिग से छेड़खानी,मां को काटकर जख्मी करने वाले अभियुक्तों की अब तक गिरफ्तारी नहीं

वरीय अधिकारियों से फरियाद भी बेअसर

हाजीपुर(वैशाली)सुशासन की सरकार में बीते डेढ साल पूर्व महुआ थाना क्षेत्र के जीड़वारा गाँव में मोहम्मद फिरोज की नाबालिग पुत्री सानिया अफरोज के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर उनके बगलगीरों मोहम्मद जावेद समेत लगभग आधा दर्जन से अधिक अभियुक्तों द्वारा सानिया की माँ सफीना खातून को जान से मारने की नियत से तलवार से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया था

तथा घर में घुसकर लगभग 75 हजार रूपये की लुटपाट भी की थी।वहीं घटनास्थल पर शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी होते देख अभियुक्तगण भाग खड़े हुए थे।

इस संबंध में पीड़िता सफीना के फर्दब्यान के आधार पर महुआ थाने में कांड संख्या-549/20 दर्ज की गयी थी।जिसका पर्यवेक्षण विगत 19 दिसंबर 2020 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूनम केसरी ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर करते हुए

उक्त घटना में शामिल नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का तथा गिरफ्तार ना होने की स्थिति में कुर्की जब्ती का आदेश दिया था।

लेकिन अभियुक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आदेश की धज्जियाँ उड़ाकर खुलेआम घुम रहे है और कांड के सूचक और उनके गवाहों को केस उठा लेने की धमकी दे रहे है।थकहार कर पीड़िता सफीना ने पुलिस महनिदेशक पटना पुलिस महानिरीक्षक तिरहुत तथा पुलिस अधीक्षक वैशाली को लिखित आवेदन निबंधित डाक से भेजकर नामजद अभियुक्तों को अविलंब गिरफ्तार किये जाने की गुहार लगायी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago