सारण(बिहार)नोनिया बिंद बेलदार समाज आगामी 20 जनवरी से ” डेरा डालो घेरा डालो” 265 दिवसीय महाधारना का आयोजन पटना गर्दनीबागा में करने का निर्णय लिया है। उक्त आशय कि जानकारी कोर्डिनेटर सह पूर्व जिला परिषद सदस्य बच्चू प्रसाद बीरू ने दी। उन्होंने ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य इस समाज को शिक्षित बनाने एवं अनसूचित जनजाति में शामिल कराना है। वही राज्य सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि जब जब विधान सभा का चुनाव आता है तब नोनिया जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने को लेकर केंद्र में अनुशंसा कि जाती है जबकि चुनाव बीत जाने के बाद केन्द्र सरकार द्वारा वापस कर दिया जाता है। इसको लेकर राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव से पहले नोनिया बिंद बेलदार को अनुसूचित जनजाति में शामिल नहीं किया गया तो “जीत हमारी, हार तुम्हारी” यही इंकलाब होगा।
वही पूर्व मुखिया श्रावण कुमार ने चर्चित घटना मशरक में जहरीली शराब पीने से अब तक लगभग 50से अधिक लोगों कि मृत्यु को अत्यंत हृदयबिदारक घटना बताया साथ ही राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा कि मांग कि है। साथ ही लगभग तीन माह पूर्व सोनहो भाथा तथा पानापुर कि घटना को याद करते हुए कहा उसमे 20 से अधिक लोगों कि जान गई थी जिसको लेकर किसी भी प्रतिनिधि द्वारा सदन में आवाज तक नहीं उठाई गई थी और न ही अब तक किसी परिवार को कोई मुआवजा मिला है।इस अवसर पर मुखिया नागेश्वर चौहान,प्रदीप कुमार महतो, मंजू कुमारी चौहान, दिनेश महतो, बिडीसी दीनदयाल महतो,अध्यक्ष मत्यजीवी संघ रविंद्र प्रसाद समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment