Home

रेप नहीं, गंभीर यौन हमला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बदला आरोप

कासगंज(यूपी)इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में रेप के प्रयास का आरोप हटाकर गंभीर यौन हमले का मामला माना है। कोर्ट ने कहा कि 11 वर्षीय पीड़िता के प्राइवेट पार्ट को पकड़ना, पायजामे का नाड़ा तोड़ना और पुलिया के नीचे खींचने की कोशिश रेप या उसके प्रयास की श्रेणी में नहीं आता। यह गंभीर यौन हमला है।

इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पाक्सो अधिनियम की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति राममनोहर नारायण मिश्रा की पीठ ने कहा कि रेप के प्रयास और अपराध की तैयारी में अंतर होता है। अभियोजन पक्ष को यह साबित करना होता है कि आरोपी अपराध की तैयारी से आगे बढ़ चुके थे। इस मामले में ऐसा नहीं था।

कोर्ट ने कहा कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 354 (बी) और पाक्सो अधिनियम की धारा 9/10 के तहत मामला बनता है। निचली अदालत को समन आदेश में संशोधन कर इन धाराओं के तहत नया समन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह मामला कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र का है। पवन और आकाश नाम के दो आरोपियों ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। आकाश ने पीड़िता के पायजामे का नाड़ा तोड़ दिया और उसे पुलिया के नीचे खींचने की कोशिश की। राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए।

हाईकोर्ट के इस फैसले से स्पष्ट हुआ है कि यौन अपराधों में आरोपों को साक्ष्यों के आधार पर सही तरीके से तय किया जाना चाहिए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago