पटना:बिहार में सरकारी नौकरियों में अब डोमिसाइल नीति लागू होगी। नीतीश सरकार ने इसका ऐलान कर दिया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार के युवाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। स्कूलों में 15,000 पदों पर भर्ती होगी। इन नियुक्तियों में डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी।
राज्य में लंबे समय से डोमिसाइल नीति को लेकर राजनीतिक बहस चल रही थी। विपक्ष पहले ही कह चुका है कि अगर वह सत्ता में आया तो 100 प्रतिशत डोमिसाइल नियम लागू करेगा। अब नीतीश सरकार के इस फैसले से विपक्ष का मुद्दा कमजोर हो गया है।
कुछ दिन पहले ही पटना में अभ्यर्थियों के एक वर्ग ने सरकार से डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग की थी। उनका कहना था कि बाहर के राज्यों के अभ्यर्थी बिहार की नौकरियों में आ रहे हैं। इससे स्थानीय युवाओं को परेशानी हो रही है।
डोमिसाइल नीति के तहत राज्य सरकार अपने प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता देती है। इसके तहत कुछ सीटें स्थानीय उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी जाती हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment