मधुबनी:स्थायी लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, व्यवहार न्यायालय मधुबनी में कार्यरत है। यह अदालत लोगों को सस्ता, सरल और त्वरित न्याय दे रही है। अब न्याय आम लोगों की पहुंच में है। जिले के लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं।
स्थायी लोक अदालत एक वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली है। इसमें जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े मामलों का निपटारा होता है। इनमें यातायात सेवा, डाक, तार, टेलीफोन, बिजली, पानी, स्वच्छता, अस्पताल, औषधालय, बीमा, शिक्षा, आवास और भू-संपदा से जुड़े विवाद शामिल हैं। यह अदालत न्यायालय में मामला दर्ज होने से पहले ही समाधान देती है।
इस अदालत की खासियत है कि इसमें कोई न्यायालय शुल्क नहीं लगता। इसका निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। इसमें अपील की अनुमति नहीं होती। प्रक्रिया सरल होती है और फैसला जल्दी होता है।
स्थायी लोक अदालत में सीधे आवेदन किया जा सकता है। कार्यालय अवधि में किसी भी जानकारी के लिए 06276-368264 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित यह अदालत व्यवहार न्यायालय परिसर, मधुबनी में कार्यरत है।
“न्याय अब दूर नहीं, स्थायी लोक अदालत है तैयार आपकी सुनवाई के लिए।”
“विवाद नहीं, समाधान की ओर बढ़िए – स्थायी लोक अदालत में विश्वास रखिए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment