Home

अब टीबी के मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत प्रतिमाह मिलेगा 1000 रूपये की राशि

• स्वास्थ्य मंत्रालय ने 500 से बढ़ाकर 1000 रूपये किया निक्षय पोषण राशि
• अब तक टीबी मरीजों को इलाज के दौरान मिलते थे 500 रुपये

सारण(बिहार)जिले में टीबी के मरीजों को अब 500 रूपये के जगह 1000 रूपये निक्षय पोषण योजना की राशि दी जायेगी। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा निर्णय लिया है। टीबी के उपचार में पोषण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे देखते हुए टीबी योद्धाओं को बीमारी के खिलाफ उनकी लड़ाई में मजबूत करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उपचार की अवधि के दौरान सभी टीबी रोगियों के लिए निक्षय पोषण योजना के तहत मासिक पोषण सहायता को मौजूदा 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। अब टीबी रोगियों के सभी घरेलू संपर्कों को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कवर किया जाएगा और समुदाय से सामाजिक सहायता प्राप्त करने के पात्र होंगे। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अपर सचिव एवं मिशन निदेशक, आराधना पटनायक ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।

टीबी के इलाज की सफलता दर को बढ़ाने में मददगार है निक्षय पोषण योजना
निक्षय पोषण योजना भारत सरकार की एक योजना है। इसका उद्देश्य तपेदिक (TB) रोगियों को पोषण सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत टीबी के मरीजों को उपचार पूरा होने तक हर महीने 500 रुपये की वित्तीय प्रोत्साहन राशि दी जाती रही है। यह राशि रोगियों को उनके पोषण की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। उपचार के दौरान उनकी ताकत बनाए रखने में सहायता करती है। जिसे अब बढ़ाकर 1000 रूपये कर दिया गया है। यह योजना टीबी के मरीजों के पोषण की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। यह टीबी के इलाज की सफलता दर को बढ़ाने में मदद करती है। सभी टीबी रोगी जो निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत हैं और उपचार कर रहे हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं।

टीबी रोगियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना योजना का उद्देश्य
निक्षय पोषण योजना का उद्देश्य् तपेदिक के खिलाफ भारत सरकार की लड़ाई में योगदान देना है। इसके पीछे मंशा टीबी रोगियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना भी है। सरकार चाहती है कि योजना के जरिये तपेदिक के बोझ को कम किया जाए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago