पटना:जीविका द्वारा संचालित दीदी की रसोई में अब 20 रुपए में शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलेगा। पहले यह भोजन 40 रुपए प्रति थाली की दर से दिया जा रहा था। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
दीदी की रसोई का संचालन राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और कई सरकारी संस्थानों में किया जा रहा है। प्रति थाली भोजन की लागत लगभग 40 रुपए है। अब 20 रुपए की दर से भोजन देने पर शेष राशि राज्य सरकार जीविका को देगी।
इस फैसले से अस्पतालों में इलाज कराने आए बाहरी मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार ने यह व्यवस्था राज्य के सभी समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड और अंचल कार्यालयों में भी लागू करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि वह सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment