Home

कोरोनकाल में ग्रामीण इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए नोजल स्प्रे यंत्र रवाना

कोरोनाकाल में किसान ने ट्रैक्टर से सेनेटाइजर यंत्र की तकनीक की विकसित
कृषि कार्यों में भी इस तकनीक का हो सकेगा उपयोग

रोहिताश मीणा
जयपुर(राजस्थान)कोरेानाकाल में तंग गलियों में सेनेटाइज करने के लिए नासिक के किसान राजेन्द्र जाधव ने इनोवेटिव स्प्रेयर टेक्नोलॉजी का विकास किया है। इस तकनीक का उपयोग 15 हार्स पॉवर टै्रक्टर के साथ भी किया जा सकता है। जो 4 फीट चौड़ी गलियों में भी 3 तरफ 12 नोजल के माध्यम से 15 फीट तक की ऊंचाई के साथ दांये, बांये एवं ट्रैक्टर के पीछे भी 15 फीट तक सेनेटाइज कर सकती है। यह सेनेटाइजर यंत्र टै्रक्टर की मदद से विकसित किया गया है।

शास्त्री नगर स्थित विज्ञान केन्द्र से शुक्रवार को किसान द्वारा विकसित इनोवेटिव स्प्रेयर टेक्नोलॉजी का ट्रैक्टर रवाना हुआ जो टोंक, अजमेर, पाली एवं जोधपुर में सेनेटाइज करते हुए पुनः जयपुर पहुंचेगा तथा सचिवालय जयपुर में डेमो देगा। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की शासन सचिव, श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने कहा कि ग्रास रूट लेवल पर किसानों द्वारा किये गये इनोवेशन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय नव प्रर्वतन प्रतिष्ठान संस्था के द्वारा प्लेटफार्म प्रदान किया जाता है।

उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों में किसानों को सरल तकनीक के द्वारा उनके कार्यों में सुगमता एवं गति बढ़ाने के लिए ऎसी तकनीक फायदेमंद रहती है। उन्होंने कहा कि इस स्प्रेयर टेक्नोलॉजी के द्वारा 600 लीटर के टैंक से 4 से 5 घंटे तक सेनेटाइज किया जा सकता है। इस तकनीक का उपयोग कोरोनाकाल के अलावा अनार, आम नीबू के बगीचों सहित अन्य कृषि कार्यो में कीटनाशक, हर्बल कीटनाशक, ग्रोथ प्रमोटर में भी उपयोग लिया जा सकता है।

राष्ट्रीय नव प्रर्वतन प्रतिष्ठान के वरिष्ठ इनोवेशन अधिकारी श्री हरदेव ने बताया कि यह संस्था जमीनी स्तर के नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करती है। इस इनोवशन स्पे्रयर टेक्नोलॉजी में 200, 400 एवं 600 लीटर के टैंक वाले सेनेटाइजर यंत्र विकसित किये गये है। जिनकी कीमत 1.50 लाख से 2.25 लाख रुपये तक है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक किसान ने अपनी सूझबूझ से विकसित की है तथा इसमें मैन पॉवर की आवश्यकता नहीं होती है तथा एक वाहन चालक ही इसे ऑपरेट कर सकता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

7 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 week ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago