Home

ग्रामीण हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का एनक्यूएएस प्रमाणीकरण शुरू

सिवान:ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत प्रमाणीकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय टीम ने सिवान जिले के बसंतपुर सीएचसी अंतर्गत समरदह गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। टीम ने गोरेयाकोठी के जगदीशपुर, लकड़ी नबीगंज के गोपालपुर, हुसैनगंज के माहपुर, मैरवा के इंग्लिश और नौतन के ठाकुर के रामपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। इस दौरान एमओआईसी डॉ. अभिषेक कुमार राज, बीएचएम विनोद सिंह, सीएचओ राहुल शर्मा, एएनएम निर्मला कुमारी, लकड़ी नबीगंज के गोपालपुर में एमओआईसी डॉ. राजेश कुमार रंजन, सीएचओ जमाल मुस्तफा, एएनएम लीलावती और तारा कुमारी, हुसैनगंज के माहपुर में एमओआईसी डॉ. अंशु अंकित, सीएचओ अंजू प्रजापति और एएनएम सुनीता कुमारी, रतन पड़ौली में एमओआईसी डॉ. विजय कुमार और सीएचओ आलमगीर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

पीरामल स्वास्थ्य की रानी कुमारी गुप्ता ने बताया कि मुजफ्फरपुर के डीसीक्यूए डॉ. संजय कुमार और पटना की डीसीक्यूए डॉ. स्वाति प्रभा ने रघुनाथपुर के आदमपुर का निरीक्षण किया। वहीं, बसंतपुर के समरदह और भगवानपुर हाट के रतन पड़ौली आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण पश्चिमी चंपारण के डीसीक्यूए डॉ. आलोक कुमार और जिला शहरी स्वास्थ्य सलाहकार चंद्र किशोर ने किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर मिलने वाली सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति, साफ-सफाई, बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण और आधारभूत संरचना की जांच की। सीएचओ और एएनएम से पूछताछ की गई। जहां कमी पाई गई, उसे सुधारने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दिए गए।

बसंतपुर सीएचसी के एमओआईसी डॉ. कुमार रवि रंजन ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर 151 प्रकार की दवाएं, 14 प्रकार की जांच सुविधाएं, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच, परिवार नियोजन सेवाएं, ओपीडी, संचारी और गैर-संचारी रोगों की जांच, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, पीने का पानी, हर्बल गार्डन, शौचालय और अग्निशमन यंत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। एनक्यूएएस प्रमाणीकरण से एएनसी, टीकाकरण, ओपीडी और परिवार नियोजन सेवाओं का विस्तार होगा। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य केंद्रों पर विश्वास बढ़ेगा।

इस अवसर पर सिफार के डीपीसी धर्मेंद्र रस्तोगी, बीसीएम सरफराज अहमद, सीएचओ टीपू सुल्तान, नवाज शरीफ सहित कई एएनएम और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago