Home

सेवा को धर्म मानने वाली नर्स फुलमनी बनी मिसाल

सिवान:विश्व नर्स दिवस पर जिले की एएनएम फुलमनी ब्राउद की सेवा भावना चर्चा में है। उन्होंने नर्सिंग को पेशा नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य बनाया। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा को ही अपना धर्म माना। बचपन से ही पीड़ितों की मदद करने का सपना देखा। 1989 में नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद रांची और खूंटी में सेवा शुरू की। तब से अब तक लगातार मरीजों की सेवा में जुटी हैं।

फुलमनी फिलहाल बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष में तैनात हैं। उनका मानना है कि सेवा भावना के बिना नर्स बनने का सपना अधूरा है। उन्होंने कई बार कठिन हालात में भी मरीजों की मदद की। चाहे रात में प्रसव पीड़िता की देखभाल करनी हो या कोरोना काल में आपात स्थिति में इलाज देना हो, हर समय तत्पर रहीं। उनके सहकर्मी भी उनकी कार्यशैली और संवेदनशीलता की तारीफ करते हैं। फुलमनी कहती हैं, मरीज की मुस्कान ही मेरी असली कमाई है।

उन्होंने बताया कि बचपन में गांव में गरीबी को करीब से देखा। तभी तय कर लिया था कि नर्स बनकर गरीबों की सेवा करूंगी। 2002 में सिवान के गोरेयाकोठी सीएचसी में योगदान दिया। इसके बाद भीठी गांव के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छह साल तक सेवा की। जून 2008 से बसंतपुर सीएचसी में कार्यरत हैं। आज भी भीठी गांव की महिलाएं प्रसव के लिए बसंतपुर आती हैं। लोग उन्हें सम्मान से याद करते हैं। यही उनकी असली पहचान है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार रवि रंजन ने बताया कि फुलमनी पिछले 17 वर्षों से सीएचसी में सेवा दे रही हैं। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने कई बार उनके कार्यों की सराहना की है। मातृ मृत्यु दर कम करने में उनकी भूमिका अहम रही है। मरीजों की सेवा में वह अपने सुख-दुख भूल जाती हैं। उनके व्यवहार और सेवा भावना के कारण लोग उन्हें ‘गुरु’ के नाम से जानते हैं। जटिल प्रसव को भी सहजता से कराती हैं। महिलाएं उनके हाथों सुरक्षित प्रसव के बाद दुआएं देती हैं।

सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने कहा कि नर्स दिवस पर फुलमनी जैसी कर्मवीरों को सलाम है। जो निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के लिए काम करती हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की नींव में सबसे मजबूत ईंट एक संवेदनशील नर्स होती है। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिलाओं की देखभाल केवल नौकरी नहीं, आत्मा की तृप्ति है। फुलमनी की कहानी बताती है कि नर्सिंग एक जीवन दर्शन है। नर्सें गहन देखभाल, सर्जरी, मातृत्व, बाह्य रोगी सेवाएं और सामुदायिक स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाती हैं। इस वर्ष नर्स दिवस की थीम है— ‘हमारी नर्सें, हमारा भविष्य’।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago