Home

पोषण माह: अब घर बैठे करें मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन

बच्ची के जन्म पर मिलेंगे रूपये 2000 रूपये

जन्म से लेकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई तक का खर्च दे रही है सरकार
कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सरकार की पहल

छपरा(बिहार)जिले में सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान आईसीडीएस के सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। पोषण के साथ सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूकता फैला जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना को रफ्तार देने के लिए एक नयी पहल की शुरूआत की गयी है। अब घर बैठे बेटियों के माता-पिता मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कोविड 19 के कारण विभाग ने यह प्रक्रिया शुरू की है। जिसके तहत ई-कल्याण पोर्टल पर जाकर जन्म से दो साल तक की बेटियों को लाभ दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। आवेदन में संबन्धित सारी जानकारी डालनी होगी, साथ ही संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र व सेविका का नाम भी देना होगा। इसके साथ जन्म प्रमाणपत्र व मां के साथ बच्ची की तस्वीर भी अपलोड करनी होगी। आईसीडीएस की डीपीओ बंदना पांडेय ने बताया कि पहले ऑनलाइन आवेदन को अपलोड कर अभिभावक सेविका के माध्यम से आवेदन भरते थे। अब कोरोना संक्रमण के कारण बच्ची के माता-पिता स्वयं आवेदन कर सकेंगे। आवेदनों का सेविकाएं सत्यापन करेंगी। इसके बाद ही लाभुकों को राशि दी जाएगी। यह लाभ एक परिवार में दो कन्याओं के जन्म तक ही दिया जाता है। पहली बार दो हजार रुपये और उसके बाद आधार जमा करने पर एक हजार रुपये दिए जाते हैं।

यहां करें ऑनलाइन अप्लाई:

समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। http://icdsonline.bih.nic.in/ इस लिंक पर क्लिक करने के बाद फार्म अप्लाई कर सकते हैं।

हर घर पोषण और स्वच्छता का त्यौहार:

राष्ट्रीय पोषण मिशन के जिला समन्वयक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि 30 सितंबर तक पोषण माह को हर घर पोषण और स्वच्छता का त्यौहार के रूप में मनाया जा रहा है। जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों व गांवों में स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता को जनांदोलन का रूप देने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों व नवतात का उत्तम स्वास्थ्य, पोषण आवश्यकता के प्रति जागरूकता, गर्भावस्था जांच, पोषण देखभाल, शीघ्र स्तनपान व्यवहार, सही समय पर ऊपरी आहार को लेकर लोगों को जागरुक करना है। इसके अतिरिक्त शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन सेवा एवं खाद विविधता से 5 वर्ष तक के बच्चों की शारीरिक वृद्धि, निगरानी, किशोरी शिक्षा को शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से आंदोलन का रूप देना है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के उद्देश्य :

कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, लड़कियों का जन्म निबंधन व संपूर्ण टीकाकरण, लिंग अनुपात में वृद्धि, शिशु मृत्यु दर में कमी, बालिका शिक्षा को बढ़ावा, बाल-विवाह पर अंकुश, प्रजनन दर में कमी, आत्मनिर्भर बनाना, सम्मानपूर्वक जीवन-यापन, परिवार-समाज में लड़कियों के आर्थिक योगदान बढ़ाना।

क्या है योजना का लाभ:

• बच्ची के जन्म होने पर 2000 रुपए दिए जाते हैं
• एक वर्ष का होने पर और आधार पंजीयन कराने पर 1000 रुपए दिए जाते हैं
• बच्ची के दो वर्ष होने व पूर्ण टीकाकरण होने पर 2000 रुपए दिए जाते हैं
• वर्ग 1 से 2 प्रतिवर्ष पोशाक के लिए 600 रूपये दिये जाते हैं
• वर्ग 3 से 5 प्रतिवर्ष पोशाक के लिए 700 रूपये दिये जाते हैं
• वर्ग 6 से 8 प्रतिवर्ष पोशाक के लिए 1000 रूपये दिये जाते हैं
• वर्ग 9 से 12 प्रतिवर्ष पोशाक के लिए 1500 रूपये दिये जाते हैं
• सैनेटरी नैपकिन के लिए 300 रुपए दिये जाते हैं
• 12 क्लास पास करने पर 10000 रुपए दिए जाते हैं
• स्नातक डिग्री हासिल करने पर 25000 रुपए दिए जाते हैं

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago