Home

भगवानपुर में टीबी मरीज को दिया पौष्टिक आहार

6 माह तक दिया जाएगा पौष्टिक आहार

भगवानपुर हाट(सीवान)टीबी उन्मूलन करने के लिए सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। सोमवार को बीडीओ सह निश्चय मित्र के रूप में सोमवार को बीडीओ डॉ.कुंदन ने टीबी रोग से प्रभावित एक महिला को पौष्टिक आहार प्रदान किया।इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि टीबी मरीज को दवा के साथ साथ भरपूर मात्रा में पौष्टिक आहार की भी आवश्यकता होती है।सरकार ने निश्चय किया है कि इस रोग से प्रभावित मरीजों को दवा मुफ्त में दिया जाएगा। इसके अलावा ऐसे मरीज को छ माह तक पौष्टिक आहार की भी व्यवस्था की जाएगी। जिससे उसे पौष्टिक आहार की कमी दूर हो सके।

उन्होंने बताया कि महमदपुर पंचायत के रामपुर कोठी गांव के एक महिला मरीज सरोज देवी को चावल एक किलो ग्राम , आटा 5 किलो ग्राम,चाना दाल 1 किलो ग्राम , सोयाबीन की बड़ी 1 किलो ग्राम,काला चाना 1 किलो ग्राम , गुड 1 किलो ग्राम ,मूंगफली 500 ग्राम , अरहर दाल 250 ग्राम,मसूर दाल 250 ग्राम उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि छ माह तक यह पौष्टिक आहार मुहैया कराया जायेगा।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.प्रमेंद्र कुमार सिंह,डॉ.स्मृति सुमन,स्वास्थ्य प्रबंधक अनूप ठाकुर,प्रधान सहायक अंबुज कुमार श्रीवास्तव एवं विजय कुमार भी उपस्थित थे ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago