Home

छपरा सदर प्रखंड के 9 पंचायतों के लगभग 50 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का हुआ वितरण: डॉ. अंजू सिंह

छपरा:बिहार और उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध गैर सरकारी सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की स्थानीय शाखा कार्यालय साधनापूरी छपरा में संस्था द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत के 9 पंचायत से गोद लिए गए लगभग 50 मरीजों को पोषाहार वितरण किया गया। इस दौरान संस्था प्रमुख डॉ अंजु सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री एवं सरकार के इस महत्वाकांक्षी अभियान में संस्था निरंतर प्रयासरत है।

क्योंकि बिहार के साथ- साथ उत्तर प्रदेश में भी लगातार टीबी मरीजों को पोषाहार देकर एवं जागरूक किया जा रहा है। ताकि गांव से लेकर राज्य और देश को टीबी मुक्त किया जा सके। उन्होंने समाज में सभी सक्षम लोगों से इस अभियान में आगे बढ़ चढ़ कर सहयोग करने की अपील की है। वहीं डॉ अमरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने टीबी मरीजों की समस्याओं से अवगत होने के बाद कहा कि लगातार छह महीने तक दवा का सेवन करने के साथ ही नियमित रूप से पोषाहार के रूप में पौष्टिक आहार खाने की आवश्यकता है।

मुकेश कुमार ने मरीजों को डीबीटी संबंधित जानकारी दी गई। जबकि कुमार अमित ने मरीजों को दवा खत्म होने के बाद पुनः जांच की सलाह दी गई। सबसे अहम बात यह है कि इस अवसर पर सभी मरीजों के वजन मे बढ़ोतरी पाई गई है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवकाश प्राप्त मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र प्रसाद सिंहा, जिला यक्ष्मा विभाग के एसटीएस मुकेश कुमार, एसटीएलएस कुमार अमित सिंह, डॉ अलका सिंह, सुमन, मणि शाही, प्रीति शाही, राजेश सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और टीबी मरीजों के अलावा अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरिजीत सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

2 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago