महाराजगंज(सीवान)अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को महाराजगंज के डीसीएलआर प्रवीण कुमार ने कार्यालय कक्ष में नगर पंचायत के सशक्त स्थाई समिति के सदस्य पद पर वार्ड संख्या तीन के वार्ड पार्षद गुड़िया कुमारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
ज्ञात हो कि नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मंजू देवी ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह को 25 नवंबर को पत्र भेज कर सशक्त स्थाई समिति में फेर बदल करते हुए पूर्व सदस्य वार्ड छह के पार्षद रंजू देवी के स्थान पर वार्ड तीन के पार्षद गुड़िया कुमारी को सशक्त स्थाई समिति के सदस्य मनोनित किया है।
इस प्रकार नगर पंचायत में मुख्य पार्षद मंजू देवी, उप मुख्य पार्षद उमाशंकर सिंह, वार्ड पार्षद सेराज आलम, अंकज कुमार सहित पांच सशक्त स्थाई समिति के हो गए है।
अपने पत्र में मुख्य पार्षद मंजू देवी ने कहा था कि सशक्त स्थाई समिति के सदस्य रंजू देवी की अतिव्यस्तता के कारण इनको विरमित कर उनके जगह पर वार्ड संख्या तीन के वार्ड पार्षद गुड़िया कुमारी को बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 27 के तहत मनोनित कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाने की अनुशंसा की है। मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मंजू देवी, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सतेंद्र यादव, वार्ड पार्षद पति पवन कुमार गुप्ता, नगर पंचायत कर्मी मनु सिंह आदि उपस्थित थे।
छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…
रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…
50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…
छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…
छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…
पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…
Leave a Comment