Categories: Home

आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी व कर्मियों का प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाएगा टीका

  • कार्य स्थल पर विशेष सत्र आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकृत करने का होगा प्रयास
  • विशेष अभियान से विभिन्न सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मियों को मिलेगा लाभ

अररिया(बिहार)जिले में मानसून जल्द दस्तक देने वाला है। मानसून के आगमन के साथ ही संभावित बाढ़ के खतरों को लेकर जिले वासियों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं । वैश्विक महामारी के इस दौर में बाढ़ जैसी किसी आपदा से निपटने के लिये जिला प्रशासन जरूरी तैयारियों में जुटा हुआ है। जिले में हर साल आने वाली बाढ़ के दौरान राहत व बचाव संबंधी कार्यों में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी व कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में राहत व बचाव संबंधी कार्य में संलग्न लोगों के स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के प्रति गंभीरता दिखाते हुए राज्य सरकार ने इन कर्मियों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया है। इसे लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने जिलाधिकारी व सिविल सर्जन को जरूरी दिशा निर्देश दिये हैं।

प्राथमिकता के आधार पर होगा विभिन्न विभागीय कर्मियों का टीकाकरण :

महामारी के इस दौर में संभावित बाढ़ के खतरों से निपटने के लिये संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। इसके लिये संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मियों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाना है। ताकि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर राहत व बचाव संबंधी कार्य प्रभावित न हो। इसके लिये विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। इसमें विभिन्न विभागों से संबंद्ध अधिकारी व कर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा।

राहत व बचाव कार्य में इन विभागों की भूमिका महत्वपूर्ण :

बाढ़ के दौरान राहत व बचाव संबंधी कार्यों में बिजली विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण, लघु सिंचाई, कृषि विभाग, पीएचईडी, पशुपालन, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन, शिक्षा, बाढ़ नियंत्रण विभाग, प्रशिक्षित गोताखोर, निबंधित नाविक सहित विभिन्न प्रखंड व अंचल कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जारी आदेश के आलोक में संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मियों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाना है।

कार्यस्थल के पास सत्र आयोजित करने का निर्देश :

प्रभारी जिलाधिकारी सह एडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा बाढ़ के दौरान राहत व बचाव कार्य में संलग्न विभागीय अधिकारी व कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कस में शामिल करते हुए प्राथमिकता के आधार पर उन्हें टीकाकृत किया जाने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया है। इसमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में कार्यरत कर्मियों को भी प्रमुखता के आधार पर शामिल करने को कहा गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकृत किये जाने के उद्देश्य से कार्य स्थल के आस-पास टीकाकरण सत्र के आयोजन का निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago