मोतिहारी:रामनवमी पर्व 6 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। इसे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि पर्व के दौरान कड़ी निगरानी और सतर्कता जरूरी है। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे जुलूस और शोभायात्रा के मार्गों पर लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहें।
जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 315 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। सदर अनुमंडल क्षेत्र में 120, चकिया में 41, पकड़ीदयाल में 54, ढाका में 44, रक्सौल में 13 और अरेराज में 43 स्थानों पर बल तैनात रहेगा। अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर क्विक रिस्पांस टीम बनाने का निर्देश दिया गया है।
जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जो 24 घंटे काम करेगा। इसके लिए तीन पालियों में दंडाधिकारी और कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06252-242418 है। सभी अनुमंडल कार्यालयों में भी नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं।
हर जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पूजा समिति की ओर से दो और प्रशासन की ओर से एक वीडियोग्राफर तैनात रहेगा। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जुलूस के आसपास सिविल ड्रेस में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा, जो हर गतिविधि पर नजर रखेगा।
जुलूस में डीजे और आपत्तिजनक नारे या संगीत पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। उल्लंघन करने पर पूजा समितियों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी तैनात अफसरों को निर्देश दिया गया है कि वे समय पर अपने स्थान पर पहुंचें और जुलूस समाप्त होने तक वहीं बने रहें।
पुलिस विभाग की साइबर टीम को सक्रिय कर दिया गया है। यह टीम सोशल मीडिया पर नजर रखेगी। किसी भी संवेदनशील पोस्ट पर कार्रवाई होगी। बिना जांच के पोस्ट को फॉरवर्ड करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। दोनों अधिकारियों ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment