Home

AES/JE को लेकर सिवान में अफसरों की बैठक

सिवान:जिला पदाधिकारी ने 8 अप्रैल 2025 को AES/JE को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई इस बैठक में कई अहम निर्देश दिए गए।

सभी प्रखंडों में माइक्रोप्लान के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं से सर्वे कराने को कहा गया। कंट्रोल रूम को 24 घंटे चालू रखने का निर्देश दिया गया। सभी अस्पतालों में AES/JE वार्ड के लिए बेड चिन्हित करने को कहा गया। बीमारी के इलाज में जरूरी दवाएं हर अस्पताल में उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया।

जिले के सभी 24×7 स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार तय करने को कहा गया। सुबह 4 से 6 बजे के बीच दर्पण ऐप पर उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया। सभी प्रखंडों में बीमारी से बचाव के लिए IEC सामग्री का वितरण और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिला और प्रखंड स्तर की टीमों को रोजाना निगरानी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन, सदर अस्पताल के अधीक्षक, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, वेक्टर जनित रोग सलाहकार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago