बिहार:मुंगेर में 26 अक्तूबर 2020 में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भगदड़ मचने में चली गोली से व्यवसाई अमरनाथ पोद्दार के एकलौता बेटा अनुराग पोद्दार की गोली लगने से मौत हो गई थी।
उस समय से ले कर आज तक यह मामला काफी चर्चा में बना हुआ है । और इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पटना उच्च न्यायालय का शरण लिया है।जिसके बाद जिले के एक पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार पर हत्याकांड में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाना में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज किया।
साथ ही उच्च न्यायालय ने इस मामले में मार्च 2021 में जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंप दिया । तब से लेकर आज तक सीआईडी इस मामले की जांच कर रही है । पर अब तक सीआईडी के द्वारा जांच प्रतिवेदन उच्च न्यायालय में नही सौंपा गया और आज इस मामले की जांच को लेकर सीआईडी की टीम एफएस एल के साथ घटना स्थल कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनदयाल चौक पहुंची ।
जहां से टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य को इकट्ठा किया जा रहा है । ताकि उच्च न्यायालय में सीआईडी अपना जांच रिपोर्ट सौंप सके । बताते चले की इससे पहले भी सीआईडी और एफएसएल के द्वारा घटना स्थल पर पहुंच जांच कर चुकी है । वहीं इस सारे प्रकरण में पीड़ित परिवार के वकील ओम प्रकाश ने बताया कि एक साल से ऊपर बीतने के बाद भी सीआईडी ने अब तक अपना जांच रिपोर्ट सबमिट नहीं किया है । जबकि उच्च न्यायालय ने तीन माह के अंदर ही अपना जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश सीआईडी को दिया था ।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment