Homeदेशधर्मबिहार

ईदगाह में नमाज के दौरान अफसरों ने संभाली व्यवस्था

मोतिहारी:ईद के मौके पर धर्मसमाज स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव और सदर एसडीओ श्वेता भारती सुबह 8 बजे ईदगाह पहुंचे। 8:15 बजे नमाज अदा की गई। इस दौरान सभी अधिकारी वहीं मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नमाज-ए-इदैन कमिटी के प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। भीड़ प्रबंधन बेहतर हो। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। यातायात संचालन सुचारू हो। कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष 06252-242418 या डायल-112 पर सूचना दी जा सकती है। दोनों अधिकारियों ने सभी नमाजियों को ईद की शुभकामनाएं दीं।