बेतिया:ईद-उल-फ़ितर को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने शहर के कई इलाकों का दौरा किया। अफसरों ने जंगी मस्जिद, कोतवाली चौक, द्वार देवी चौक, मनुआपुल, हरिवाटिका चौक समेत अन्य क्षेत्रों में जाकर विधि-व्यवस्था की स्थिति देखी। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। जरूरी निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने समाहरणालय सभागार स्थित फंक्शनल कंट्रोल रूम और पुलिस विभाग के कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों से लगातार विधि-व्यवस्था की जानकारी ली जा रही है। पूरे जिले में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि हर गतिविधि पर नजर रखी जाए। छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेकर संबंधित पदाधिकारी को दी जाए। विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने जिलेवासियों को ईद की दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने अपील की कि लोग त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। जिला प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं।
इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment