Home

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर सप्ताह में दो दिन विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी

अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई, जिला कार्यालय में समीक्षा भी की जाएगी

बिहार(पटना)शिक्षा विभाग विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर कई कदम बढ़ा रहा है। जिस मद में राशि जा रही है उसका सही इस्तेमाल हो रहा है कि नहीं इसकी भी मॉनिटरिंग की जा रही है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में पदस्थापित राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी और संभाग प्रभारियों को मई माह में प्रत्येक सप्ताह में कम से कम दो दिन जिला भ्रमण कर विद्यालयों और उससे जुड़ी गतिविधियों का औचक निरीक्षण का निर्देश दिया गया है।

इन पदाधिकारियों द्वारा भ्रमण के दौरान जिला अंतर्गत अग्रिम राशि के समायोजन की भी समीक्षा की जाएगी। सप्ताह में दो दिन स्कूल का औचक निरीक्षण करेंगे अफसर:अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई, जिला कार्यालय में समीक्षा भी की जाएगी।राज्य परियोजना निदेशक असंगबा चुबा आओ ने यह निर्देश जारी किया है। उन्होंने इसके लिए पदाधिकारियों की जिलावार सूची जारी की है।

इन अधिकारियों को दी गई है जिम्मेदारी
अपर राज्य परियोजना निदेशक,कार्यक्रम रविशंकर सिंह को कैमूर और रोहतास, अपर राज्य परियोजना निदेशक, शिक्षक किरण कुमारी को पटना और समस्तीपुर, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सचिंद्र कुमार को वैशाली और मुजफ्फरपुर, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि रेखा को नालंदा और नवादा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी लालिमा को अरवल और जहानाबाद, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद असगर अली को पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद इम्तयाज आलम को भोजपुर और बक्सर, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी अश्वनी कुमार को गया और औरंगाबाद, असैनिक कार्य प्रबंधक प्रभारी भोला प्रसाद सिंह को भागलपुर मुंगेर, मुख्य लेखा पदाधिकारी रमन कुमार को सीतामढ़ी और शिवहर का दायित्व दिया गया है।

जिला स्तरीय कार्यालय में समीक्षा होगी
पत्र में क्या कहा गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा पदाधिकारियों से समन्वय करें। निर्देश दिया गया है कि जिला स्तरीय कार्यालय में समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी- प्रारंभिक शिक्षा और सर्व शिक्षा अभियान, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और बिहार शिक्षा परियोजना के सभी पदाधिकारी (कार्मिक) अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago