Homeदेशबिहारराजनीति

महिला संवाद में अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

नालंदा:18 अप्रैल 2025 को बिहारशरीफ के मुरौरा पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर की उपस्थिति में “संगीत जीविका ग्राम संगठन” परिसर में चलित वीडियो वाहन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। चलचित्र के जरिए महिला उत्थान से जुड़ी योजनाएं और परियोजनाएं दिखाई गईं।

महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नालंदा जिले के 16 प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम संगठनों की भागीदारी रही। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और अपनी आकांक्षाएं भी रखीं।

इस मौके पर जीविका जिला परियोजना प्रबंधक संजय प्रसाद पासवान, प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रकाश पासवान, संचार प्रबंधक संतोष कुमार, सामाजिक विकास प्रबंधक पंकज कुमार, प्रबंधक कृषि अनुराग कुमार सहित अन्य जीविका कर्मी मौजूद रहे।