हाजीपुर(वैशाली)हाजीपुर/मुजफ्फरपुर एनएच 22 मुख्य मार्ग पर गोरौल थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव के पास अज्ञात गाड़ी से ठोकर लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।यह घटना शुक्रवार की अहले सुबह लगभग 3 बजे का बताया जा रहा है।
मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के वालीशपुर गांव के अरुण कुमार साह(60 वर्षीय) बताया गया है।मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है और हमेशा इधर उधर भटकते रहता था।
इसी दौरान किसी बड़ी गाड़ी ने उसे रौद दिया हालांकि गाड़ी की पहचान नहीं हो सकी है।सुबह-सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा देखा तो इसकी सूचना गोरौल थाना को दिया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है।महमदपुर दरिया के आसपास सैकड़ो बड़ी बड़ी ट्रक एफसीआई की खद्यान्न लादकर खड़ी रहती है,जिस कारण रात्रि में आने जाने वाली गाड़ियों का संतुलन बिगड़ जाता है।सतुंलन बिगड़ने के कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती है जिसके कारण अब तक दर्जनों लोग मौत के मुंह में समा गए हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment