भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के भगवानपुर महाराजगंज पथ पर गुरुवार को विमल चौक के पास भगवानपुर से महाराजगंज की तरफ जाने के क्रम तीखा मोड़ आने पर अनियंत्रित होकर टेंपू पलट गया।जिसमे एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घायल वृद्ध व्यक्ति थाना क्षेत्र के बनपुरा गांव के प्रभुनाथ तिवारी को स्थानीय लोगों के सहायता से भगवानपुर हाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस से इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया।
सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।घायल वृद्ध को गोरखपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया की टेंपू का तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। वही घटना घटने के उपरांत टम्पू चालक घायल वृद्ध व टेंपू को छोड़ फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने टेंपू को जब्त कर थाना ले गई।घायल वृद्ध व्यक्ति का एक पैर व कान कट गया था।जिससे शरीर से अधिक मात्रा में खून घटना स्थल पर गिर गया है।
जिससे घटना स्थल की मिट्टी व वृद्ध का शरीर लाल हो गया था।वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही घर पर मृतक की वृद्ध पत्नी राम सुनरी देवी का बेसुध हो कर रोने लगी।मृत वृद्ध को एक पुत्र सुरेंद्र तिवारी है जो पिता के साथ इलाज के लिए सीवान गए है। इस संबंध में पुलिस ने बताया की वृद्ध व्यक्ति के परिजनों के तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।वृद्ध के शव को जिला पुलिस ने अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया।मृत के शव को शुक्रवार के संध्या में गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment