बसंतपुर(सीवान)थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव स्थित तालाब में बुधवार की सुबह एक वृद्ध के डूबने से मौत हो गई।ग्रामीणों की मदद से उसका शव बाहर निकाला गया। घटना के बाद से पीड़ित रिस्तेदार में कोहराम मचा हुआ है।
सारण जिले के एकमा गांव निवासी स्वः हरिशंकर प्रसाद का 52 वर्षीय पुत्र भगवान प्रसाद अपने साला मोलनापुर निवासी मुन्ना प्रसाद के घर कुछ महिनों से करता था। बुधवार सुबह भी वो गाँव के कुछ दूरी पर स्थित तालाब की तरफ शौच के लिए गया था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। घंटों घर नहीं लौटने पर रिश्तेदार उसकी तलाश में जुट गए।
इस बीच तालाब में मछली पकड़ रहे ग्रामीणों की नजर उतराते हुए उसके शव पर पड़ी। खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सीओ सुनिल कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। और ग्रामीणों के मदद से काफ़ी मशक्कत कर तालाब से शव बाहर निकाला गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर एएसआई जितेन्द्र राम, प्रशिक्षु राजस्व अधिकारी पूनम दीक्षित मौजूद थें
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment