औरंगाबाद(बिहार) जिले में शुक्रवार की दोपहर सड़क पार कर रही एक महिला को एक तेज रफ्तार कार के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ के पास एनएच 139 की बताई जा रही है। मिली सूचना में बताया जा रहा है कि मृतका 66 वर्षीय महिला मीरा देवी झारखंड के छतरपुर थाना क्षेत्र के चिरू गांव के मदन चौधरी की पत्नी थी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनवा कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों में मातम छाया हुआ है।
आंख चेक कराने अस्पताल पहुंची थी महिला
मृत महिला को अपना आँख का इलाज करवाना था। इसलिए वह अपनी पति के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंची थी। मोड़ पर बस से उतरने के बाद महिला सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार जायलो कार के चपेट में आ गई। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे और महिला को उठाया। फिर उसे दूसरे वाहन की मदद से इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत खबर सुनते ही पति अस्पताल परिसर में दहाड़ मारकर रोने लगा। जिसे अस्पताल में मौजूद लोगों ने सांत्वना देकर शांत कराया।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment