Home

एक अगस्त को खेड़वा मां काली स्थान पर उमड़ेगा भक्तों का जनसैलाब

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड के खेड़वा गांव में स्थित मां काली का शक्ति पीठ जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां सालभर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। सोमवार और शुक्रवार को भक्त विशेष रूप से मां की आराधना कर परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं।

स्थानीय मान्यता है कि जब मां थावे भवानी, भक्त रहशु भगत की पुकार पर थावे जा रही थीं, तब रास्ते में खेड़वा में रुकी थीं। तभी से यहां मां काली की पूजा होती आ रही है। आसपास के दर्जनों गांवों के लोग यहां आकर मां की आराधना करते हैं। पूजा कब से हो रही है, इसका कोई प्रमाण नहीं है। शांत वातावरण में स्थित यह स्थान पीपल के पेड़ की छांव में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति देता है।

श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां काली हर मुराद पूरी करती हैं। जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी इच्छा पूरी होती है। जो भक्त एक बार मुराद पूरी होने पर यहां आता है, वह सालभर मां की पूजा करता रहता है।

सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को यहां श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगता है। इस दिन सीवान, सारण, गोपालगंज, बेतिया, मोतिहारी के अलावा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बलिया और पश्चिम बंगाल से भी श्रद्धालु मां की पूजा करने पहुंचते हैं। इस दिन पशु बलि की परंपरा भी निभाई जाती है। बलि के बाद प्रसाद का वितरण होता है।

सावन शुरू होते ही मां काली स्थान की सफाई और रंग-रोगन का काम शुरू हो जाता है। परिसर में लाइट और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है। पुजारी रामधार पर्वत ने बताया कि सावन के दूसरे सप्ताह से तैयारी शुरू हो जाती है। सप्तमी या अष्टमी तिथि को पूजा होती है। यह परंपरा कई सौ वर्षों से चली आ रही है।

इस वर्ष एक अगस्त को विशाल मेला का आयोजन होगा। इसमें एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। मेले में मौत का कुआं, झूला, मीना बाजार, ट्रैक झूला, जलपान और खिलौनों की दुकानें सजती हैं। स्थानीय कस्टम की दुकानें भी लगती हैं। इससे लोगों को रोजगार और आर्थिक लाभ मिलता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago