सिवान:भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती सिवान में धूमधाम से मनाई गई। आयोजन डॉक्टर अंबेडकर स्मृति पार्क, अंबेडकर चौक गोपालगंज मोड़ पर हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विश्व विभूति भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति और अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ सिवान ने किया।
सुबह 8 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में घोड़ा, ऊंट, बैंड-बाजा और रथ शामिल थे। प्रभात फेरी म. म. उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज से शुरू हुई। जेपी चौक, बबुनिया मोड़, रेलवे ओवरब्रिज, बड़ी मस्जिद, नगर थाना होते हुए स्मृति पार्क पहुंची। वहां सभा में तब्दील हो गई।
कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना, भीम वंदना, त्रिशरण और पंचशील से हुई। पूजा का नेतृत्व एडवोकेट गणेश राम उर्फ ज्ञानरत्न ने किया। मुख्य अतिथि नीरज सिंह पटेल, मुख्य संपादक नेशनल जनमत ने कहा, बाबा साहब का मिशन तभी पूरा होगा जब उनके बताए रास्ते पर चलें। उन्होंने कहा, हम वोट गैर मिशनरी को दे देते हैं, इसलिए अपनी सरकार नहीं बना पाते। जब तक बाबा साहब के मिशन की सरकार नहीं बनेगी, संविधान पूरी तरह लागू नहीं होगा।
एडवोकेट गणेश ने कहा, बाबा साहब सर्व समाज के नेता थे। उन्हें कई वर्गों ने कष्ट दिया, फिर भी संविधान में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। सभी धर्म, संप्रदाय और वर्ग के लिए समान व्यवस्था की। उन्होंने कहा, जब तक संविधान पूरी तरह लागू नहीं होगा, तब तक किसान और मजदूरों को हक नहीं मिलेगा।
सिवान के 19 प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अंबेडकर स्मृति पार्क खचाखच भरा था। पूरा सिवान जय भीम के नारों से गूंज उठा। प्रभात फेरी में जय जय जय भीम, जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा, बाबा साहब अमर रहें जैसे नारे लगे।
मिशन गायिका अल्का अग्निहोत्री ने मिशन गीत गाकर जनसभा को झूमने पर मजबूर कर दिया। महिलाएं भी झूम उठीं। कार्यक्रम को विधायक सत्यदेव राम, अमरजीत कुशवाहा, राजीव कुमार रंजन, डॉक्टर एन. के. प्रसाद, डॉक्टर इंद्र मोहन कुमार, डॉक्टर अशोक कुमार, राजू बैठा, ललन बैठा, श्री रामदास, अरुण कुमार, कामेश्वर कौशल, मिश्री राम, पिंकी देवी, सुशीला देवी, रेणु देवी, धीरेन्द्र राम, मोतीलाल बौद्ध, दीपक सम्राट, शैलेश कुमार, अंजू कुमारी, धनदेवी सहित सैकड़ों लोगों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एस. के. अमन ने की। संचालन बीके प्रसाद ने किया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment