Home

बिहार दिवस पर विद्यालय व कोचिंग संस्थान में मुख्यमंत्री के पाती को पढ़ा

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र विद्यालयों व कोचिंग संस्थान में बिहार दिवस पर मुख्यमंत्री के पाती को पढ़ा गया। एस एस उच्च विद्यालय में बिहार दिवस पर विद्यालय परिवार ने मुख्यमंत्री के पाती को सभी ने पढा।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक तथा छात्र तथा छात्राओं ने भाग लिया।22 मार्च 1912 को बिहार बंगाल से अलग हो कर राज्य बना था।मुख्यमंत्री अपने पाती में युवा पीढ़ी से अच्छी आदतों व संस्कार के अपनाने की अपील की है।उन्हें चरित्रवान बनाने की बात कही है।उन्होंने कहा कि बचपन जीवन का अनमोल समय होता है जिसमे लक्ष्यों का नीव डालने का समय होता है।युवा वर्ग को माता पिता का कहना मानना चाहिए।युवाओं को बड़ा सपना देखना चाहिए। क्योंकि सपने ही अपने अंदर बेहतर करने का जुनून पैदा करेंगे और उन्हें हकीकत बनाने की प्रेरणा देंगे।युवा वर्ग के लिए किए कार्यो की चर्चा करते हुए अपने पाती में उन्होंने कहा है कि पोशाक,छात्रवृति साइकिल,प्रोत्साहन जैसी योजनाओं से लाभ पहुंचाया है। सात निश्चय के तहत बिहार के युवाओं के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,स्वयं सहायता भत्ता योजना,कुशल युवा जैसे कार्यक्रम चलाया गया है।प्रत्येक जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज,पॉलिटेक्निक कॉलेज,महिला आईटीआई,जीएनएम संस्थान की स्थापना की गई है।अपने पत्र में कहा है कि बिहार महात्मा गांधी की सत्य अहिंसा की प्रयोग धरती रही है इसका ध्यान युवा वर्ग को रखना चाहिए।वही ब्रह्मस्थान गांव में जय माँ सरस्वती कोचिंग संस्थान में संचालक प्रमोद राय ने बच्चों को बिहार के गौरव से परिचित कराया तथा बच्चों के बीच मेडल का वितरण किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

बिहार में राजद की बनेगी सरकार : मुरारी दास त्यागी

अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…

2 days ago

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में माघर विद्यालय की छात्राओं नें परचम लहराय

भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…

3 days ago

लकड़ी नवीगंज पुलिस की कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में दहशत

लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…

3 days ago

सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…

3 days ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के चेहल्लुम में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…

2 weeks ago

राजश्री डेयरी के प्रथम वर्षगांठ पर पशुपालकों के बीच जार का वितरण

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…

2 weeks ago