Home

बिहार दिवस पर विद्यालयों के छात्रों ने सामाजिक जागरूकता को लेकर प्रभातफेरी लगाई

फार्मर फेस एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट के कर्मियों ने केक काटकर बिहार दिवस का जश्न मनाया

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यालयों के छात्रों ने शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह, स्वच्छता आदि को लेकर प्रभात फेरी लगा ग्रामीणों को जागरूक किया।

प्रभातफेरी करते छात्र

प्रभात फेरी में चल रहे छात्र/छात्राएं अपने हाथों में श्लोगन लिखी तख्तीया ली हुई थी।जिसपर नशा बड़ा है शैतान!हमे बना देता है शैतान!स्वच्छ रहेंगे स्वास्थ्य रहेंगे!खुश रहेंगे मस्त रहेंगे!स्वच्छता को अपनाना है गन्दगी को दूर भगाना है।

तुम पिओगे दारू,बच्चे लगाएंगे झाड़ू।पहले पढ़ाई फिर बिदाई का नारे लगा रही थी।वही बिहार दिवस पर कई विद्यालयों में रंगोली,पेंटिंग आदि के माध्यम से बिहार के विशेषताओं को दर्शाया।वही फार्मर फेस एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट हिलसर में कर्मियों ने केक काटकर बिहार दिवस का जश्न मनाया।

प्रभात फेरी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्रवृद्धि,मध्यविद्यालय जुआफर,मध्य विद्यालय खरिया टोला, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कौड़िया बसंती,उत्क्रमित उच्च विद्यालय भीष्मपुर सहित सभी विद्यालय के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाल लोगों को जागरूक किया।इस मौके पर एमएम सिंह,विवेक कुमार कृषि वैज्ञानिक सरिता यादव,श्रवण कुमार, अजय कुमार सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

11 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

11 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

12 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

12 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

3 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago