भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के दो मुखिया ने बाल दिवस के उपलक्ष्य पर पांच विद्यालय के बच्चों को अपने हाथों भोजन बना कर उन्हे खिलाया।जिसमे बड़कागांव पंचायत की मुखिया प्रिया सिंह अपने पंचायत में स्थित प्राथमिकी विद्यालय बड़कागांव कन्या,उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहटोला(बलहा) तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़कागांव के बच्चों के बीच भोजन बना कर उनके बीच अपने हाथों से परोस कर खिलाया।
वही महमदपुर पंचायत के मुखिया ब्रह्म साह ने भी अपने पंचायत स्थित नया प्राथमिक विद्यालय दर्ज टोला तथा प्राथमिकी विद्यालय चकमूंदा के बच्चों के बीच भोजन कराया।मुखिया प्रिया सिंह ने बताया की प्रधानमंत्री होते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू कभी बच्चों से दूर नहीं रहे।जिसके कारण ही उन्हें चाचा नेहरू की उपाधि से नवाजा गया है।उन्होंने कहा की बच्चे देश और समाज के भविष्य है उनके बीच जाना और भोजन कराना तथा करना अपने आप में महत्वपूर्ण है।इस मौके पर समाजसेवी विकास सिंह बिरप्पण,सभी विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक तथा बच्चें शामिल रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment