Home

महाशिवरात्रि पर ऊँ नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा महाराजगंज

शहर में सुबह से रात तक अनुष्ठान, जगह-जगह भंडार

महाराजगंज(सीवान)महाशिवरात्रि पर मंगलवार कोऊँ नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा महाराजगंज। मंदिरों में सुबह से ही बम-बम भोले, हरहर महादेव गूंजता रहा। शहर के रामेश्वर धाम मंदिर में महादेव के दर्शन-पूजन के लिए श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा जल, दूध, पुष्प, बिल्व पत्र, भांग धतूरा और भस्म अर्पित कर श्रृद्धालुओं ने मनोकामना की। शिवालयों में रुद्राभिषेक, पूजन-हवन हुआ। स्तुति और महाआरती हुई।

महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों का पूरे दिन सिलसिला चला। स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों पर जगह-जगह भंडारा का आयोजन किया गया था। महाशिवरात्रि को दोपहर में 1 बजे परंपरागत रूप से प्रत्येक साल की भांति इस साल भी धूमधाम के साथ भोलेबाबा की बारात निकाली गई। मनमोहकझांकियों और धार्मिक गीतों के बीच झूमते-गाते श्रृद्धालु प्रमुख मार्गों से निकले। बैंड बाजों की धुन के साथ ही बारात में शामिल हाथी, घोड़े, ऊट एवं आकर्षक का केंद्र झारखंड बैन्ड पार्टी थी।शिव बारात शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए बाला बाबा मठ पहुंचा जहां देवाधिदेव महादेव और जगत जननी मां पार्वती का विवाह देर रात को संपन्न हुआ।

शिव बारात रामेश्वर धाम मंदिर से शुरू होकर सबसे पहले राजेंद्र चौक पहुंचा, वहां से सिहौता गल्ला पट्टी होते हुए बाटा मोड़ पहुंचा वहां से बारात नया बाजार, शहीद स्मारक चौक होते हुए कर्पूरी चौक पहुंचा, कर्पूरी चौक से पसनौली होते हुए नखास चौक से मोहन बाजार होते हुए पुनः राजेंद्र चौक सिहौता बाजार, बाटा मोड़ से काजी बाजार, बैंक चौक से पुनः मोहन बाजार होते हुए नखास चौक से पुरानी बाजार, शहीद स्मारक चौक होते हुए बाला बाबा के मठ पहुंचा जहां बारात की आगवानी बाला बाबा मठ के मठाधीश श्री श्री 108 श्री बद्री नारायण दास जी ने किया।

देवाधिदेव भगवान शिव की बारात में हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंड बाजा भूत, पिचास व विभिन्न झांकियों के साथ निकली। भगवान शिव की बारात में सभी झूम रहे थे। बरात में ब्रह्मा जी, भगवान विष्णु, गुरु वृहस्पति व शुक्राचार्य,शुक्र, शनि, नंदी आदि शिवगण शामिल हुए। बरात में रांची से आया झारखंडी बैण्ड शिव बरात का आकर्षण का केन्द्र था। बनारस से आए कलाकारों के द्वारा झांकी की प्रस्तुति की गई। बारात में आए झांकी ने लोगों का मन मोहा। रतन बैंड के कलाकारों द्वारा भोले की बारात में भोले के सुंदर धार्मिक गीतों पर पंचवटी वासी सभी स्वर्गलोक के देवी देवताओं के साथ नाचते झूमते चल रहे थे। बरात का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। बरात के साथ महिलाएं गीत गाते हुए चल रही थी। महिलाएं नंदी पर होकर सवार शिव जी चले गोरा ब्याहने,आओ महिमा गायें भोलेनाथ की भक्ति में खो जायें भोलेनाथ की आदि गीतों से गुजयमान थी। वहीं बरात में युवा हरहर महादेव, जय जय शिवशंकर, जय महाकाल आदि जयकारे से वातावरण को भक्तिमय बना हुए थे। शिव बारात बाला बाबा के मठ पर पहुंचने पर मठाधीश बद्री नारायण दास के द्वारा द्वार पूजा किया गया।

शिव बारात का संचालक ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ लोहा, विनोद कुमार बरनवाल, हरिशंकर आशीष, संतोष कुमार केसरी, लालबाबू प्रसाद, मानवेन्द्र कुमार अभय, पवन कुमार गुप्ता संतोष कुमार सोनी संजय सिंह राजपूत मृत्युंजय कुमार सिंकू, मुनमुन सिंह, अनील दूबे, प्रो. सुबोध कुमार सिंह, शांता कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, बीडीओ डॉ रवि रंजन, सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago