भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में रविवार को पंचायत राज दिवस पर अलग अलग पंचायत के अलग अलग वार्डो में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसमे पंचायत के विकास योजना के संचालन व रख रखाव पर प्रतिनिधियों के साथ चर्चा किया गया तथा पूर्व के ग्राम सभा में चयनित योजनाओं को स्वीकार किया गया।
बिलासपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन के सभागार में मुखिया मालती देवी के अध्यक्षता में बैठक हुई।सोंधानी पंचायत के सोंधानी सामुदायिक भवन के परिसर में मुखिया चंदनी कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई।ब्रह्मस्थान पंचायत के मुखिया शमीम अख्तर के अध्यक्षता में मध्य विद्यालय मछगरा में ग्राम सभा का आयोजन हुआ।
जबकि सहसराँव मुखिया राजेश्वर साह के अध्यक्षता में पंचायत भवन दिलसाधपुर में बैठक हुई।इस बैठक में कार्यपालक सहायक श्रीभगवान कुमार, राजेश कुमार, कुमार मधु उर्फ मृणाल,अनिल कुमार सिंह,सोनू कुमार मांझी,प्रमोद साह,देवेंद्र भगत, अमितेश कुमार चौरसिया,दीपक साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment