महाराजगंज प्रखंड (सीवान) कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन के प्रमुदित परिसर में शनिवार को नियोजित शिक्षकों ने छठे दिन भी हड़ताल जारी रखा। समान काम-समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों ने एक बैठक की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति व कोर कमेटी के सदस्य सह प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ बिहार केशव कुमार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम मां भारती के वशंज है। हम आन्दोलनकारियों की उपज है हम किसी भी सूरत में झुकने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि हम हर हाल में समान काम समान वेतन समान सेवा शर्त जो हमारा संवैधानिक अधिकार है।
उसे सरकार को देना ही होगा। अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो 25 फरवरी से आन्दोलन तेज करेंगे फिर भी सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो उनकी पार्टी का जो हश्र दिल्ली व झारखंड में हुई उससे ज्यादा हश्र बिहार में करेगें। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुनमुन गांधी ने कहा कि शिक्षकों के मान सम्मान की लड़ाई में चट्टानी एकता के साथ हमलोग इस लड़ाई में अपनी भागीदारी दे रहे है। हम सभी शिक्षक शिक्षिका इसी प्रकार से अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते रहे तो शीघ्र ही बिहार सरकार को झुकना पड़ेगा और हमारे संविधान संगत मांगों को पूरा करना होगा जो सर्वदा राष्ट्र हित में है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक शेखर जी और कुंदन सिंह ने की वहीं मंच संचालन मुनमुन गांधी ने किया बैठक में महाराजगंज शिक्षक संघर्ष समन्यव समिति का अध्यक्ष श्री अशोक कुंवर, उपाध्यक्ष श्री रत्नेश कुमार सिंह, सचिव श्री मुनमुन गांधी, उप सचिव श्री छोटेलाल मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुभाष कुमार सिंह, संजय राय, नीरज कुमार, संजय पासवान, मनीष भारती, श्री भगवान लाल, मुन्ना लाल ठाकुर, अमित कुमार सिंह, मनीष रजक, मदन पंडित, मेराज जावेद, अंशु कुमार, रंजन सिंह, मुन्ना शर्मा, निसार अहमद, नरेंद्र पंडित, अनिल कुमार सिंह, चंद्रिका यादव, हरेंद्र राम, संजय मांझी, अवध लाल पांडेय, बबीता कुमारी, सुनीता कुमारी रेनू कुमारी, शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment